फिल्मफेयर ग्लैमरस और स्टाइल अवॉर्ड में जाह्नवी समेत इन सितारों का दिखा ग्लैमरस अंदाज



मुंबई में फिल्मफेयर ग्लैमरस और स्टाइल अवॉर्ड का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने अपनी अदाओं से रेड कारपेट पर जादू बिखेरा। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, विद्या बालन, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और काजोल समेत कई स्टार्स ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से इम्प्रेस किया।

जाह्नवी कपूर

फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं जाह्नवी कपूर पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। जाह्नवी ने डिजाइनर अजय कदम का डिजाइन किया हुआ सिल्वर कलर का ड्रेस पहन रखा था।



दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिंक और ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखीं। उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी किया हुआ था। दीपिका ने अपनी ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की।

सोनम कपूर

अपने फैशन से सभी का दिल जीतने वालीं सोनम कपूर ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थीं। उनकी ये ड्रेस इंडो वेस्टर्न लुक में पहनी गई साड़ी थी। मोस्ट स्टाइलिश फीमेल के अवॉर्ड से सोनम कपूर नवाजी गईं।



रेखा

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रेखा अपनी स्टाइल स्टेटमेंट से आज के दौर की सभी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ देती हैं। रेखा ने मनीष मल्होत्रा का गोल्डन कलर का शरारा पहना था। जो उन पर खूब फब रहा था। रेखा को अल्टीमेट अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

काजोल

अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतती आईं काजोल यहां येलो कलर की ड्रेस पहने दिखीं। साथ ही उन्होंने मैचिंग ईयरिंग्स और सिंपल मेकअप किया। काजोल को यहां टाइमलेस ब्यूटी का अवॉर्ड मिला।



करिश्मा कपूर

90 के दशक की हिट एक्ट्रेस करिश्मा आज भी अपनी ब्यूटी से फैंस के दिलों में जगह बनाई हुई हैं। उन्होंने यहां व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की। अवॉर्ड सेरेमनी में जहां शाहरुख खान को मोस्ट ग्लैमसरस मेल का अवॉर्ड मिला तो वहीं दीपिका को फीमेल कैटिगरी में ये अवॉर्ड दिया गया।

 



Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading