बर्गर रेस्टोरेंट में 500 लोगों को चूना लगाकर करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा की हुई ठगी

अभी तक आपने सुना होगा कि फलां एटीएम में चोरों ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर लाखों रुपये उड़ा लिए, लेकिन अब आपको जानकर हैरानी होगी कि यदि आप किसी मॉल या किसी दुकान पर कार्ड से पेमेंट कर रहे हैं तो संभव है कि वहां भी आपके एटीएम कार्ड का क्लोन बन जाए और आपका बैंक खाता खाली हो जाएगा।



ऐसा ही मामला नोएडा के जीआईपी मॉल स्थित एक बर्गर रेस्टोरेंट में हुआ है। आइए जानते है…

दरअसल यह पूरा मामला एटीएम कार्ड क्लोनिंग से जुड़ा है। पुलिस रिपोर्ट की मानें तो जिस तरह एटीएम में कार्ड क्लोनिंग मशीन की मदद से ठग एटीएम कार्ड का क्लोन यानि नकली कार्ड तैयार करते हैं, उसी तरह जीआईपी के एक बर्गर रेस्टोरेंट में भी एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार किया गया है।



पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस तरह कार्ड क्लोनिंग करके करीब 500 लोगों को चूना लगाया गया है और करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी हुई है। वहीं पुलिस अब पीड़ित लोगों की मदद से मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।

demo pic

इस संबंध में बर्गर रेस्टोरेंट के सेल्स मैनेजर सुमित को गिरफ्तार भी किया गया है और उसके पास से एटीएम और क्रेडिट कार्ड का क्लोन तैयार करने वाली मशीन भी बरामद की गई है। सेल्स मैनेजर ने पुलिस से बताया है कि एटीएम क्लोनिंग तैयार करने वाली मशीन उसे राहुल नाम के एक युवक ने दी थी।



CARD SWAP

पुलिस के मुताबिक वह रोज 50-60 लोगों के कार्ड की जानकारी चोरी करता था और राहुल को 15 हजार रुपये में बेच देता था। इसके बाद राहुल एटीएम कार्ड की जानकारी और क्लोन की मदद से अलग-अलग शबरों से लोगों के खाते से पैसे गायब करता था। यहां तक की राहुल स्टोर में लगे कैमरे की मदद से एटीएएम कार्ड का पासवर्ड भी रिकॉर्ड करता था।



Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading