
MUZAFFARPUR (ARUN) : शराबबंदी के लाख दावों के बावजूद शहर में अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा. तमाम पुलिसियातंत्र की आँखों में धूल झोंकते हुए शराब कारोबारी शहर में अपनी हनक बनाए हुए हैं. कभी नया साल को लेकर तो कभी होली दीवाली को लेकर भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी होती रहती है.

उत्पाद विभाग ने गुप्त सुचना के आधार पर तत्क्षण कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर छापेमारी कर रॉयल स्टैग और इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की 216 कार्टून अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक दीनबन्धु को शहर के दो स्थानों पर अवैध शराब की खेप उतरने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर जिले के सदर थाना और मनियारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लगभग 40 लाख रुपये मूल्य के भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी की गई. छापेमारी के दौरान अभियुक्त फ़रार होने में सफल रहा. इस मामले में उत्पाद विभाग ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

MUZAFFARPUR : वैलेंटाइन डे पर नहीं चलेगी किसी की गुंडई : एसएसपी
छापेमारी के दौरान सदर थाना क्षेत्र में नारायणपुर/शेरपुर से 155 कार्टून विदेशी शराब जप्त किया है वही मनियारी थाना क्षेत्र में माधोपुर सुस्ता से 61 कार्टून विदेशी शराब जप्त किया गया है. मामले पर उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि माधोपुर सुस्ता में बरामद अवैध शराब कारोबारी मुकेश साह की बताई जाती है और कन्हाई राय को इसका मुख्य सरगना बताया. मुकेश साह पूर्व में भी अवैध शराब के कारोबार मामले में जेल जा चुका है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
