हाल ही में एक चैट शो में रणवीर सिंह ने राखी को रॉकस्टार बताया था। इतना ही नहीं रणवीर ने राखी को आई लव यू भी कहा था और उन्हें 2 बजे रात वाला दोस्त भी बताया था।

अब इसके जवाब में राखी ने भी रणवीर के लिए कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर न सिर्फ रणवीर बल्कि दीपिका भी हैरान रह जाएंगी। हाल ही में राखी ने अपने सोशल हैंडल इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में राखी रणवीर के नाम का टैटू बनवाती दिख रही हैं। वीडियो में राखी कह रही हैं- ये उनकी तरफ से रणवीर को गिफ्ट है क्योंकि उन्होंने उन्हें रॉकस्टार कहा है। राखी ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनके सीने पर रणवीर सिंह लिखा हुआ है।
इस फोटो के हैश टैग में राखी ने रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और वेलेंटाइन डे 2018 लिखा है और गली बॉय का प्रमोशन भी किया है।
