SAMASTIPUR : घूसखोर बैंक मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार

SAMASTIPUR : सूबे में घूसखोर अफसरों पर नकेल कसने की तैयारी जोर शोर से चल रही है. पर फिर भी घूसखोर घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. मामला समस्तीपुर का है. जहां सीबीआइ की टीम ने छापेमारी कर रजिस्ट्री ऑफिस के पास सेंट्रल बैंक रोसड़ा के शाखा प्रबंधक लखनऊ निवासी जितेंद्र नाथ को 20 हजार रुपये ग्राहक से घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है.

पूछताछ के बाद शाखा प्रबंधक को उनके किराये के मकान शारदा नगर में भी छापेमारी की गयी. शाखा प्रबंधक को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत पांच लाख ऋण देने के नाम पर उसमें मिलने वाली सब्सिडी का 50% घूस की राशि मांगने एवं तत्काल 20 हजार रुपये ग्राहक से लेते रंगे हाथ दबोचा गया है. बताया जाता है कि डगवर टोली वार्ड नंबर 13 निवासी संजय कुमार ठाकुर ने शनिवार को पटना स्थित सीबीआइ कार्यालय में आवेदन दिया था कि सेंट्रल बैंक रोसड़ा के शाखा प्रबंधक उससे 20 हजार नजराना की मांग कर रहे हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.