शरद पवार ने कहा कि वह और उनकी बेटी सुप्रिया सुले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

भतीजे अजीत पवार इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगे। शरद पवार ने साफ कहा है कि वह और उनकी बेटी सुप्रिया सुले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने पुणे में यह घोषणा की है। शरद पवार ने कहा कि अप्रैल-मई 2019 के बीच होने वाले 17वें लोकसभा चुनाव में इस बार उनके भतीजे अजीत पवार की जगह वह और उनकी बेटी सुप्रिया सुले चुनाव लड़ेगी। पौते पर्थ पवार को नहीं दिया जाएगा टिकट


शरद पवार ने कहा कि उनके पोते पर्थ पवार को लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट नहीं दिया जाएगा। शरद पवार महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मराठा सम्राट छत्रपती शिवाजी की मूर्ति के अनवारण के लिए पहुचे थे। उन्होंने कहा कि पर्थ पवार, रोहित और अजीत पवार इस बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव नहीं लडेंगे।

रोहित पवार, पवार परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं। वह शरद पवार के भाई अप्पासाहेब के पोते हैं और इस वक्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ से जिला पंचायत के सदस्य हैं। शरद पवार ने कहा कि वह और सुशिल कुमार शिंदे लोकसभा चुनाव लड़ेगे। यह पहली बार है जब पार्टी प्रमुख शरद पवार ने पहली बार इस तरह का बयान दिया है और खुद इस बात की जानकारी दी है कि उनके परिवार में से कौन चुनाव लड़ेगा कौन- नहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.