
MUZAFFARPUR : मुज़फ़्फ़रपुर रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध काली मिर्च बरामद किया गया। रक्सौल-दिल्ली सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन के एसएलआर कोच में कस्टम विभाग और आरपीएफ रेल की संयुक्त कार्रवाई के दौरान नेपाल से तस्करी कर उत्तर प्रदेश के बलिया ले जाए जा रहे अवैध काली मिर्च के कन्साइनमेंट को जप्त किया गया. बरामद काली मिर्च लगभग 300 किलोग्राम है जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 लाख से ज्यादा बताई जाती है. इस बीच तस्कर चुपचाप निकल भागने में सफल रहे.

गौरतलब हो कि आरपीएफ द्वारा द्वारा सघन जांच के दौरान दर्जनों शराब तस्कर, हथियार तस्करों समेत नशाखुरानी गिरोह के कई सदस्यों की गिरफ्तारी की गयी है. वहीं हाल में हुए आतंकी हमलों को लेकर देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतते हुए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
