विद्या बालन ने भी बढ़ा दिए रेडियो की तरफ कदम, इस शो से करने जा रही हैं आगाज

बॉलीवुड में तहलका मचाने के बाद कई बड़े सितारे अब रेडियो की तरफ भी मूव कर रहे हैं। इन दिनों करीना कपूर एक एफएम चैनल पर अपना एक शो होस्ट कर रही हैं। इस शो को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं।

करीना के बाद अब विद्या बालन ने भी रेडियो की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। जल्द ही विद्या की आवाज एक एफएम रेडियो स्टेशन पर सुनाई देगी। ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ और ‘तुम्हारी सुलु’ के बाद विद्या बालन अपनी इन फिल्मों के किरदार को अब रियल लाइफ में जीने के लिए तैयार हैं। फिल्मों में रेडियो जॉकी का किरदार निभा चुकीं विद्या बालन अब अपना चैट शो ला रही हैं, जो अगले महीने शुरू हो सकता है।

विद्या बालने के शो का नाम है, ‘धुन बदल के देखो विद विद्या बालन’। फिल्मी गानों के बीच बीच विद्या बालन इस शो में मानसिक स्वास्थ्य, नए जमाने में बच्चों के लालन पोषण, आर्थिक आजादी, शोहरत, बाल उत्पीड़न और सास-बहू के रिश्तों पर बातें करेंगी और श्रोताओं को इन विषयों के बारे में जानकारियां देंगी।

vidya balan

विद्या बालन कहती हैं, ‘रेडियो की पहुंच देश में तेजी से बढ़ रही है और एक अभिनेत्री होने के साथ मैं समाज के लिए भी कुछ ऐसा बहुत दिनों से करना चाहती थी जिसमें संदेश भी हो और एक प्रेरणा भी।’ विद्या ने आगे कहा, ‘फिल्म तुम्हारी सुलु में मैं परदे पर रेडियो जॉकी का किरदार निभा चुकी हैं, लेकिन असल जिंदगी की ये रेडियो जॉकी सुलु से बिल्कुल ठीक उलट है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading