हल्दी सेरेमनी चल रही थी कि अचानक छा गया मातम, एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से पहुंचीं सदमे में

एक्ट्रेस चाहत खन्ना के घर पर भाई की हल्दी सेरेमनी चर रही थी कि तभी उनकी खुशियां अचानक मातम में बदल गई। इस बात की जानकारी खुद टीवी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी। चाहत ने फैंस को बताया कि उनकी मां ऊषा का निधन हो गया है। मां के निधन से चाहत गहरे सदमे में हैं। चाहत ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘कुबूल है’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

चाहत खन्ना ने अपनी पोस्ट में लिखा – ‘मेरे लिए यह स्वीकार करना बेहद मुश्किल है कि अब आप हमारे बीच नहीं हो। मैं रोज सुबह उस शक्ति के साथ उठती हूं जो आपने मुझे दी हैं। आप उस भगवान के पास हो जिन पर मैं अब कभी विश्वास नहीं करुंगी। आप हमें देख रहीं हैं और मैं आपसे वादा करती हूं कि जल्द ही मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगी। मैं जो भी करूंगी आपके लिए अपनी बेटियों के लिए करुंगी।’

Chahatt Khanna

चाहत ने आगे लिखा – ‘मां को अचानक उल्टी हुई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कुछ ही पल में हमने उन्हें खो दिया। कोई कुछ कर ही नहीं पाया।’ चाहत के इस पोस्ट से टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है तो वहीं चाहत के फैंस उनकी मां को सोशल मीडिया पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे है।

Chahatt Khanna

आपको बता दें, चाहत बीते दिनों काफी सुर्खियों में रही थीं जिसकी वजह उनका पति से तलाक था। तलाक के बाद चाहत अपनी दोनों बेटियों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। चाहत खन्ना ने अपनी पति इरफान खान पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए ससुराल छोड़ दिया था। एक्ट्रेस ने पति पर मानसिक और रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। हाल ही में चाहत ने पति पर इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.