हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है, कश्मीर के खिलाफ नहीं : प्रधानमंत्री

राजस्थान में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने शनिवार को राजस्थान के टोंक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुलवामा हमले पर पाकिस्तान के प्रति आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए है, कश्मीर के खिलाफ नहीं है।

उन्होंने लोगों से कहा- आपने भी देखा है कि कैसे एक-एक करके पाकिस्तान का हिसाब लिया जा रहा है। हमारी सरकार के फैसलों की वजह से वहां हड़कंप मचा हुआ है। देश में रहते हुए अलगवावाद को बढ़ावा देने वाले लोगों पर भी कार्रवाई हुई है, आगे और सख्त कार्रवाई होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आतंक को कुचलना जानते हैं। यह बदला हुआ हिंदुस्तान है। यह दर्द सरकार चुपचाप नहीं सहेगी और न ही चुपचाप बैठेगी। हमने सेना को खुली छुट दे दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकियों का दाना- पानी बंद करने की जरूरत है।

उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर वीर रस की होड़ मची हुई है। ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ गैंग का समर्थन करने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी निशाने में लिया। कहा कि जब पाकिस्तान में नई सरकार बनी तो मैंने वहां के प्रधानमंत्री को बधाई दी थी। जब बधाई दी थी, उन्होंने कहा था- ‘पठान का बच्चा हूू, सच बोलता हूं।

‘ मैंने उनसे कहा था कि साथ मिलकर गरीबी के खिलाफ लड़ेगे और उन्होंने कहा था कि पठान अपने वचन के पक्के होते हैं। मोदी ने कहा कि यह वक्त यह देखने का है कि वह अपने शब्दों के साथ खड़े रहते हैं कि नहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading