MUZAFARPUR : 6 दिन पूर्व हुयी महिला ह’त्याकाण्ड का उद्भेदन, ह’त्यारा गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में काँटी थाना क्षेत्र के पानापुर स्थित मोहम्मदपुर गाँव में हत्या उपरांत फेंकी गयी महिला के शव का खुलासा करते हुए चाकू से गोदकर फेंकी गयी महिला की ह’त्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर महिला की ह’त्या की गयी थी.

विदित हो की 19 फरवरी को पानपुर ओपी क्षेत्र में मोहम्मदपुर गांव में एक महिला का क्षत-विक्षत शव की बरामदगी हुई थी. महिला की चाकुओं से गोदकर ‘हत्या की गयी थी. हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने को वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्णा मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया था. पुलिस टीम ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार दिनों के अंदर मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्रान्तर्गत पखनाहा में छापेमारी करते हुए महेश दास के पुत्र धर्मेंद्र दास को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ़्तारी के समय धर्मेंद्र दास बाते घुमाते हुए अपनी पुरानी रंजिश को लेकर गाँव के ही अन्य दो व्यक्तियों को उक्त कांड में फंसाने के कोशिश भी की. पर पुलिस अनुसंधान के दौरान उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध कोई साक्ष्य न मिलने पर उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गयी. जांच के दौरान धर्मेंद्र दास का दाहिना हाथ कटा हुआ पाया गया जो उसने हत्या के दौरान चाक़ू से कट जाने की बात कही. गिरफ़्तारी के वक़्त उसने हत्या के दौरान पहने हुए कपड़ों में ही पाया गया जिस पर संभवतः मृतका के खून के निशान हैं जो हत्या के समय लग गए थे. आरोपी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि मृतका से उसका पूर्व से सम्बन्ध था और रुपये-पैसे के लेन-देन को लेकर उसने महिला की हत्या की है.

पूछताछ में धर्मेंद्र ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि उक्त महिला के साथ उसके नाजायज़ सम्बन्ध थे, और समय-समय पर वह महिला को रुपये-पैसे भी देता रहा था. रुपये मांगने पर महिला द्वारा रुपये न लौटाने और गाली-गलौज करना ही उसकी हत्या का कारण बन गया. धर्मेंद्र ने बताया कि 19 फरवरी को उसने ज्यादा पैसे देने का लालच देकर मोहम्मदपुर बँसवारी में बुलाया और चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू, नौ हज़ार रुपये, मृतका महिला का मोबाइल जिसपर वह बात करता था और आरोपी का मोबाइल बरामद कर लिया.

एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि हत्यारोपी धर्मेंद्र दस के खिलफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद है, और पुलिस टीम ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है. मामले में शीघ्र चार्ज शीट दाखिल कर अभियुक्त को स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलवाने की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.