टोटल धमाल की धमाकेदार शुरुआत, 3 दिन में इतने का किया कलेक्शन

मल्टीस्टारर फिल्म टोटल धमाल ने धमाकेदार शुरुआत की है। वीकेंड पर फिल्म ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, ईशा गुप्ता, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की मुख्य भूमिका में हैं। केवल भारत में ही नहीं दुनिया भर में टोटल धमाल ने धमाल मचा रखा है। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि विदेशों में पहले दिन फिल्म ने कुल 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म को अमेरिका, कनाडा, यूएई, यूके और ऑस्ट्रेलिया में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, टोटल धमाल ने पहले दिन शुक्रवार को 16.50 करोड़, शनिवार को 20.40 करोड़ और रविवार को 25.50 करोड़ का कुल बिजनेस किया है।

total dhamaal

इस तरह फिल्म ने 62.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रविवार को इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच भी था, माना जा रहा था कि इससे फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म को वाइल्ड एडवेंचर कॉमेडी का नाम दिया गया है क्योंकि इसमें कई जानवरों को दिखाया गया है।

फिल्म के कई सीन देश से बाहर जाकर रियल लोकेशंस पर शूट किए गए हैं। टोटल धमाल से माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी 17 साल बाद एक बार फिर साथ दिख रही है। ये फिल्म धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म है।

total dhamaal

इससे पहले साल 2007 में धमाल बनी थी और फिर इसका सीक्वल 2011 में डबल धमाल रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। वहीं टोटल धमाल की बात करें तो इसका बजट 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म को देश में कुल 3700 स्क्रीन और ओवरसीज में 786 स्क्रीन मिले हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.