जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे पूर्व क्रिकेटर (कांग्रेस नेता) और पंजाब सरकार मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने LOC में भारतीय वायुसेना के एयरस्ट्राइक के बाद भी ट्वीट किया है।
आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद (JEm) के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया और बड़ी संख्या में आतंकवादियों व उनके प्रशिक्षकों को मार गिराया।
नवजोत सिंह सिद्धू ने Twitter पर दिया ये बड़ा बयान
लोहा लोहे को काटता है,
आग आग को काटती है,
सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है,आतंकियों का विनाश अनिवार्य है|
भारतीय वायु सेना की जय हो @IAF_MCC
जय हिन्द 🇮🇳 जय हिन्द की सेना 🇮🇳— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) February 26, 2019