अगर आप भी एक सेकेंड हैंड गाड़ी लेने की योजना बना रहे हैं, तो जरूरी है कि आप पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। क्योंकि सेकेंड हैंड कार पर डीलर्स कोई गारंटी नहीं देते। कहीं ऐसा न हो कि आपको कार लेने के बाद पछताना पड़े। इसलिए पुरानी कार खरीदते समय बेहद अलर्ट रहने की जरूरत है।
फिलहाल आपको बता दें, देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने देश में पुरानी कारों को खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अपनी पुरानी की बिक्री के नेटवर्क का विस्तार किया है।

कंपनी ने कहा इस समय उसके पास देश के 132 शहरों में 200 ऐसे आउटलेट हैं जो पुरानी कारों की बिक्री करते हैं। कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आर.एस.कलसी ने एक बयान में कहा, ‘‘पुरानी कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और उपभोक्ता अपनी जरूरतों के लिये स्थापित कंपनियों पर भरोसा कर रहे हैं।’’ कंपनी ने 19 महीने पहले नये ब्रांड नाम और नयी पहचान के साथ अपने ट्रू वैल्यू (True Value) नेटवर्क को नये सिरे से पेश किया था।
उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू नेटवर्क के शोरूम को आधुनिक बनाये जाने से उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव, बेहतर उत्पाद और निर्बाध खरीदारी का अनुभव मिलेगा।बता दें, कंपनी ट्रू वैल्यू नेटवर्क के जरिये अपनी पुरानी कारों की बिक्री करती है। यदि आप भी पुरानी गाड़ी को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इन टिप्स को हमेशा याद रखें…
चेक करें गाड़ी की हिस्ट्री
इंजन जरूर चेक करें
टायरों को करें चेक
पेंट पर जरूर दें ध्यान
कार कंपनियां पुरानी कारों पर देती हैं वारंटी
