
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर में दो थाना प्रभारियों के तबादले से रिक्त पडे़ जिले के दो थानाध्यक्ष पद पर वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने नये थानाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। बुधवार देर रात एसएसपी मनोज कुमार ने पुलिस केन्द्र से नगर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश व मिठनपुरा की कमान पुलिस निरीक्षक भगीरथ प्रसाद को सौंपी।

विगत 18 फरवरी से मिठनपुरा थानाध्यक्ष विजय राय के तबादला होकर मोतिहारी में योगदान देने के बाद से मिठनपुरा थानाध्यक्ष पद और 24 फरवरी को पारु सर्किल इंस्पेक्टर बनाये गये नगर थानेदार के बाद से ही यह दोनों पद खाली था। दोनों थाना में प्रभारी थानाध्यक्ष पदासीन थे।

गौरतलब हो कि नगर थानेदार धनंजय कुमार की कार्यशैली व उनकी नगर थाना में प्रतिनियुक्ति को लेकर 22-23 फरवरी की मध्यरात्रि औचक निरीक्षण के क्रम में मुजफ्फरपुर पहुँचे पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय ने सवाल उठाये थे और पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक और वरीय पुलिस अधीक्षक से थानेदार के कार्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट तलब किया था, जिसे अगले ही दिन 24 फरवरी को धनंजय कुमार को पारु सरकिल इंस्पेक्टर के पद पर मनोनीत करते हुये उनके खिलाफ विभागीय जाँच शुरु कर दी गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना के निजी चालक मणि के खिलाफ भी शिकायतें प्राप्त होने के बावजूद तत्कालीन थानेदार धनंजय कुमार द्वारा उसे नहीं हटाये जाने को लेकर थानाध्यक्ष की मंशा पर भी सवाल उठाये गये थे।