PATNA : ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाईल फोन इस्तेमाल पर प्रतिबंध

PATNA (ARUN KUMAR) : बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी ने बिहार के पुलिसकर्मियों के फोन इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि कार्य के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी अपने फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. प्रेस वार्ता कर एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने कहा कि अब बिहार में कोई भी पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकते है. यदि ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिस कर्मी फोन चलाते हुए पाए गए तो इसे आदेश का उल्लंघन माना जाएगा. एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन के जारी आदेश में जिलों के एसएसपी व एसपी को संबोधित करते हुए कहा गया है कि पुलिसकर्मियों को वे अपने स्तर से जानकारी दें. हालांकि इस आदेश के अंतर्गत वे पुलिसकर्मी नहीं आते हैं जिन्हें सरकारी मोबाइल दी गई है.

एडीजी कुंदन कृष्णन ने प्रदेश के समस्त एसएसपी व एसपी को निर्देश देते हुये कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि अगर कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाईल फोन चलाते हुए पाए गए तो उसे अनुशासनहीनता मानी जाएगी और संबंधित पुलिसकर्मी पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि ड्यूटी के दौरान मोबाईल फोन के इस्तेमाल करने से विधि व्यवस्था संधारण में परेशानियाँ तो आती ही है साथ ही कई तरह की तकनीकी परेशानियाँ भी होती हैं। इसलिये सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मोबाईल फोन इस्तेमाल न करने के आदेश पारित किये गये हैं।

एडीजी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का एक बड़ा और कीमती वक्त मोबाईल फोन के इस्तेमाल में गुजरता है जिससे विधि व्यवस्था संधारण में दिक्कतें पैदा होती हैं। एडीजी कुंदन कृष्णन ने आगे कहा कि सभी जिले के एसएसपी व एसपी को आदेश दे दिए गए हैं जिनके द्वारा जिले में कार्यरत पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी जाएगी.


इस आदेश का असर विशेषकर थानाध्यक्षों के अधीनस्थ आने वाले पुलिसकर्मियों पर लागू होंगे. यानि दारोगा, एसआई, कांस्टेबल और सिपाही जैसे पुलिसकर्मियों को विशेष रुप से ध्यान में रखकर ये निर्णय लिया गया है. गौरतलब हो कि पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर व्यस्त रहने के कारण विधि व्यवस्था संधारण में परेशानी पैदा हो रही थी.

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पुलिसकर्मियों को आखिर किस तरह को मोबाईल फोन इस्तेमाल करने पर रोक लगायी गयी है। एंड्रायड फोन/स्मार्ट फोन या साधारण फोन जो केवल बात करने और एसएमएस भेजने के काम में इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.