चुन्नू ठाकुर सहित पांच पर गैंगरेप का एफआईआर दर्ज

मुजफ्फरपुर।पिडित 17 वर्षीय छात्रा के अनुसार केस नहीं उठाने पर चुन्नू ठाकुर के 5 गुर्गों ने उसको अगवा कर किया गैंगरेप। उसने कहा कि चुन्नू ठाकुर के इशारे पर घटना को दिया अंजाम, गन्नीपुर से उठाकर विवि की तरफ झाड़ी में की शर्मनाक वारदात।

छात्रा के अनुसार आरोपियों ने धमकी दी कि तुम्हारे पिता ने चुन्नू ठाकुर और जीतेंद्र ठाकुर पर मुकदमा दर्ज किया था। कई बार मुकदमा उठाने के लिए कहा गया मगर मुकदमा नहीं उठाया गया। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी को छात्रा ने पूरी घटना बताई। उसके उपरांत चुन्नू ठाकुर, जीतेंद्र ठाकुर और पांच अन्य पर महिला थाने में गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की गई है। छात्रा का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है।इसमें दुष्कर्म होने का डॉक्टरों ने

संकेत दिया है।

एसएसपी मनोज कुमार ने आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। छात्रा ने बताया कि वह मंगलवार की शाम छह बजे अपने भाई को कलमबाग चौक पर बुलाने गई थी। वहां से अकेले लौट रही थी। इसी बीच तीन बाइक पर सवार पांच युवकों ने जबरन हथियार के बल पर उठा लिया। बाइक पर बीच में बैठाकर सभी युवक विवि से पहले झाड़ी में ले जाकर गैंगरेप किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.