अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए IAF पायलट के लिए लिखा- शीश झुका कर… अभिनंदन

आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की नाकाम कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को तो मार गिराया लेकिन ऑपरेशन के दौरान देश का एक मिग-21 जेट भी नष्ट हो गया। इस हमले के बाद से पायलट विंग कमांडर अभिनंदन लापता हैं।

पाकिस्तान की सेना की ओर से पहले दो भारतीय पायलट को पकड़ने का दावा किया गया। लेकिन बाद में कहा कि उसके कब्जे में सिर्फ एक भारतीय पायलट है। जिस पायलट की बात हो रही है वो इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान हैं।

उन्होंने बुधवार सुबह फाइटर प्लेन मिग 21 से उड़ान भरी थी। पूरे देश में पायलट विंग कमांडर अभिनंदन के जल्द और सुरक्षित वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। बॉलीवुड हस्तियों ने बुधवार को शांति का आह्वान किया और भारतीय वायुसेना के पायलट की सकुशल वापसी की कामना की।

#BringBackAbhinandan

इसमें सबसे पहले थे अमिताभ बच्चन। अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा- शीश झुका कर… अभिनंदन। इतना ही नहीं पूर्व विश्वसुंदरी सुष्मिता सेन ने कहा, “हम सभी विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”

फिल्मकार निखिल आडवाणी ने ट्वीट किया, “वे सभी लोग, जिन्होंने कल निडरता के साथ जयकारे लगाए थे, मैं आपसे अगली पंक्ति पढ़ने के लिए कहता हूं। वह अभी भी नहीं लौटे हैं।” कुछ हस्तियों ने सोशल मीडिया समुदाय को और अधिक जिम्मेदार होने और नफरत को फैलाने से रोकने का आग्रह किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.