
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार व समस्तीपुर की पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर को सूचित करते हुये बताया कि वैशाली पुलिस ने 3 अन्तर्जिला शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिन्होंने वैशाली समेत मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर जिलों में हुये कई लूटकांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वैशाली एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने मुजफ्फरपुर एसएसपी समेत समस्तीपुर एसपी को सूचित कते हुये बताया कि वैशाली जिला के पातेपुर पुलिस ने सीएसपी, माइक्रोफाइनेंस और व्यापारियों को निशाना बनाने वाले अन्तर्रजिला शातिर लुटेरों का एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये गिरोह के तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार तीनों शातिर लुटेरे वैशाली और समस्तीपुर के बताये जाते हैं। गिरफ्तार तीनों लुटेरों को 2 हथियार व 1 बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी श्री ढिल्लों ने कहा कि गिरफ्तार लुटेरों ने पुलिस को दिये स्वीकारोक्ति बयान में उन्होंने समस्तीपुर में घटित 7 लूट की घटधा, वैशाली में 5 और मुजफ्फपुर में 3 घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुये कई खुलासे किये हैं। एसएसपी श्री ढिल्लों ने मुजफ्फरपुर एसएसपी मनोज कुमार को मुजफ्फरपुर में सीएसपी कर्मियों व माईक्रोफायनेंस कर्मियों के साथ घटित लूट की घटनाओं में उक्त अपराधकर्मियों की संलिप्तता के मद्देनजर संबंधित थानाध्यक्षों को सूचित करते हुये जाँच पड़ताल कर न्यायसंगत कार्रवाई हेतु सूचित किया गया है।

गौरतलब हो कि अहियापुर थाना क्षेत्र व कई थाना क्षेत्रों में विगत महीनों में आधे दर्जन से अधिक लूट की घटनायें घट चुकी हैं। वैशाली के पातेपुर थाना में गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि गिरफ्तार अपराधकर्मियों से पूछताछ के आधार पर कई अन्य आपराधिक घटना समेत गिरोह में शामिल अपराधकर्मियों की सूचना मिल सकती है। इस मामले में मुजफ्फरपुर वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वैशाली एसएसपी द्वारा सूचित करते ही सीएसपी और माईक्रोफायनेंस कंपनियों से लूट की घटनाओं के सबंधित थाना क्षेत्र के जाँच पदाधिकारियों द्वारा गिरफ्तार अपराधियों को रिमांड पर लेने की कवायद की जा रही है। मुजफ्फरपुर में लूट की कई घटनाये घटित हुई हैं। वैशाली एसएसपी द्वारा दिये गये सूचना के आधार पर न्यायसंगत कार्रवाई की जा रही है। उम्मीद है इससे कई लूटकांड की घटनाओं का पटाक्षेप होने में सफलता हासिल होगी।

वहीं समस्तीपुर एसपी हरप्रीत कौर ने कहा है कि वैशाली एसएसपी द्वारा प्रेषित सूचना के संदर्भ में जाँच पड़ताल की जा रही है। संबंधित थानों को निर्देश दिया गया है की जिले में सीएसपी और माईक्रो फायनेंस से जुडे़ मामलों की जाँच करते हुये गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ हेतू विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।