MUZAFFARPUR : महाशिवरात्रि को लेकर उमडा़ आस्था का सैलाब, सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध

MUZAFFARPUR : महाशिवरात्रि को लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर समेत जिले के विभिन्न मंदिरों में उमडा़ आस्था का सैलाब। हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन को उमड़ रहे हैं। बाबा गरीबनाथ मंदिर में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में श्रद्धालुगण जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की लम्बी कतारों के बीच बाबा के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान है। अहले सुबह से ही भक्तों का भीड़ शहर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़। वहीं मंदिर की स्वयंसेवक दलों ने भक्तों को जलाभिषेक करवाने में पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। वहीं शहर भर में रैलियाँ, मोटरसाइकिल रैली व झाँकियाँ निकली था रही है। इस दौरान जिला पुलिस के द्वारा मंदिर और आसपास में सुरक्षा को लेकर SDRF के 32 जवान मंदिर परिसर व इसके आसपास तैनात किया गया है। वहीं नगर के डीएसपी, पूर्वी एसडीओ और ट्रैफिक डीएसपी रविंद्र नाथ सिंह भी उपस्थित रहकर लगातार स्थिति पर नियंत्रण बनाये रखे हैं.

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शांतिपूर्ण और परम्परागत तरीके से सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के मद्देनजर सभी प्रशासनिक तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा जलार्पण किया जाता है जिसमें काफी संख्या में बच्चे, वृद्धजन और महिलायें भी शामिल होती है।

डीएम आलोक रंजन घोष के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरुस्त कर ली गई हैं। बीती देर रात से ही पुलिस प्रशासन के दिशा निर्देश पर बाबा गरीबनाथ मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात दिखे। इससे पूर्व मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष, एसएसपी मनोज कुमार, डीएसपी नगर मुकुल रंजन, अनुमण्डलाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार ने महाशिवरात्रि के पूर्व अंतिम जायजा लिया था।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हों। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था संधारण के मद्धेनजर दोनों अनुमंडल क्षेत्र में कुल 184 स्टैटिक दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वही 6 सेक्टर दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किये गए है।

स्थानीय पीआईआर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष 0621-2212377 और 2216275 है। इस अवसर पर जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। संदेहास्पद वस्तुओं को न छुएं, तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें। आम लोगों से अपील की गई है कि अपने बहुमूल्य समान, आभूषण, मोबाइल आदि मेले में न ले जाएं।

छाता बाजार चौक से माखन साह चौक पर वाहन का प्रवेश एवं पार्किंग निषेध है। निगरानी हेतु सीसीटीवी की भी व्यवस्था की गई है, बच्चे, वृद्ध एवं महिलाओं को प्राथमिकता देने की भी अपील की गई है। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा बाबा गरीब नाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध एवं चाक-चौबंद व्यवस्था है।श्रद्धालुओं के सुविधा के मद्देनजर मंदिर और मंदिर परिसर में वरीय पदाधिकारियों के साथ कुल 12 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्त की गई है।

मुज़फ़्फ़रपुर के रामभजन मार्केट में महीनों से चल रहा महाशिवरात्रि की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। दोपहर दो बजे से निकलने वाली शिव बारात में हाथी, घोडा, पालकी समेत कई कलाकारों के द्वारा शिव भारत झांकी निकाली जानी है।

गौरतलब हो कि वर्षों से पूर्व विधायक केदार प्रसाद के नेतृत्व में पूरे धूमधाम से भव्य रुप से शिव बारात निकाली जाती है। बता दें कि शिव बारात झांकी को लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर द्वारा भी सम्पूर्ण तैयारी की गई है। जो शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए यह झांकी वापस बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुँचेगी। झाँकी को देखने के लिए शहर से लेकर गाँवों के लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading