रणबीर पर निशाना साधते हुए बोलीं कंगना- आप देश की वजह से हैं, आपका घर यहां है, ये देशवासियों का ही पैसा है जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं…

मणिकर्णिका की सक्सेस पार्टी के बाद कंगना रनौत अब एक के बाद एक बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी लोगों पर निशाना साधने से नहीं चूक रही हैं। पिछले दिनों दिल्ली में एक इवेंट में पहुंचीं कंगना ने फिर से करण जौहर और ऋतिक रोशन को आड़े हाथों लिया।

अब कंगना रनौत ने एक बड़े एक्टर की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए। जी हां, ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं। कंगना एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बातें कहीं। उनके साथ मणिकर्णिका की को-एक्टर अंकिता लोखंडे भी मौजूद रहीं। कंगना की बातें सुनकर अंकिता खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाईं।

 

पूछे गए सवाल पर कंगना ने कहा कि ‘बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जब उनसे पॉलिटिक्स पर सवाल पूछो तो कहते हैं हम पॉलिटिक्स के बारे में क्यूं बोलें? हमने क्या किया? हमने कुछ नहीं किया। ऐसे नहीं चलता। आपको जिम्मेदार होना चाहिए। कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर ने भी ऐसा ही कुछ कहा।’

कंगना आगे बोलीं कि ‘रणबीर कपूर कहते हैं कि मेरे घर में तो बिजली-पानी आता है मैं क्यूं पॉलिटिक्स पर बोलूं। आप देश की वजह से हैं। आपका घर यहां है। ये देशवासियों का ही पैसा है जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं। इस तरह की बातें आप कैसे कर सकते हैं। हम तो फिल्मों में काम करने वाले हैं। हम कैसे पॉलिटिक्स की बात करें।’

पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए कंगना कहती हैं कि ‘आप लोगों को ये बदलना चाहिए। इन लोगों को सुनाना चाहिए। आप कैसे सुन लेते हैं कि जब ये लोग कहते हैं कि मैं पॉलिटिक्स के बारे में बात नहीं कर सकता।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading