योगी आदित्यनाथ का कहना है कि.. प्रियंका गांधी का राजनीति में आना राहुल गांधी के नाकाम होने का प्रमाण है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रियंका गांधी का राजनीति में आना राहुल गांधी के नाकाम होने का प्रमाण है। योगी आदित्यनाथ से पूछा गया था कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने का प्रदेश की सियासत पर क्या असर पड़ेगा? इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का राहुल गांधी पर विश्वास नहीं था।

उनके फेल होने पर ही कांग्रेस ने प्रियंका को आगे किया है। योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आना भारतीय जनता पार्टी के हित में रहेगा। ‘पहले ही फेल हो चुका है सपा-बसपा का गठबंधन’

योगी आदित्यनाथ का कहना है कि जहां तक सपा-बसपा गठबंधन का प्रश्न है, यह पहले ही फेल हो चुका है। गठबंधन के दोनों दलों के नेताओं में मची भगदड़ इसे साबित करती है। जनता इसे खारिज कर चुकी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता ने सूबे में दोनों दलों को तीन-तीन बार सरकार चलाने का अवसर दिया। उन्होंने जो तबाही मचाई, जनता उसे भूली नहीं है। योगी आदित्यनाथ से पूछा गया था कि क्या वे सूबे में सपा-बसपा गठबंधन को चुनौती मान रहे हैं?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

जब योगी आदित्यनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूपी पर पूरा फोकस होने को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के शीर्ष नेता हैं। स्वाभाविक है, उनके मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता कार्य कर रहा है। साढ़े चार साल में केंद्र सरकार ने बिना भेदभाव के हर तबके के लिए योजनाएं शुरू की हैं। इससे हर क्षेत्र को प्रधानमंत्री के दौरे की अपेक्षा है। सरकार और संगठन उस पर आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.