कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में पड़ोसी देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों से मुलाकात की।
इस दौरान उनके साथ यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान को छोड़कर जी-20 के सभी सदस्य देशों राजनयिक मौजूद रहे।
