राफेल सौदा : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम आप नेता संजय सिंह की दलीलें नहीं सुनेंगे, संजय सिंह की टिप्पणियां अपमानजनक है

राफेल सौदे पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह पर सख्त टिप्पणी की। संजय सिंह पर सुप्रीम कोर्ट सख्त सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम आप नेता संजय सिंह की दलीलें नहीं सुनेंगे। संजय सिंह की टिप्पणियां अपमानजनक हैं।

उनकी टिप्पणियों पर कार्रवाई होगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में राफेल मामले पर सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि रक्षा मंक्षालय से दस्तावेज चोरी हो गए हैं।

अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि रक्षा मंत्रालय से दस्तावेज किसी कर्मचारी द्वारा चुराए गए हैं। इसकी जांच चल रही है। हम रक्षा खरीद, जिसमें राज्य की सुरक्षा शामिल है, उससे निपट रहे हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.