पीएनबी को करोड़ो रुपये का चूना लगाने वाले आरोपी नीरव मोदी के बंगले को विस्फोटक से ध्वस्त किया गया

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक को 14 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले आरोपी नीरव मोदी के बंगले को गिराया दिया गया है। इस बात की जानकारी रायगढ़ के जिलाधिकारी विजय सूर्यवंशी ने दी। उन्होंने कहा, ‘अलीबाग में समुद्र किनारे बने नीरव मोदी के बंगले को विस्फोटक से ध्वस्त किया गया।’ इस आलीशान बंगले को जिला कलेक्टर की निगरानी में गिराया गया।

जानकारी के अनुसार इस बंगले को गिराने के लिए अधिकारियों ने डायनामाइट का इस्तेमाल किया। यह बंगला मुंबई से 90 किलोमीटर दूर किहिम बीच पर बना हुआ था।

इस बंगले को गिराने की कोशिश पिछले एक महीने से हो रही थी। मगर यह बंगला इतना मजबूत था कि इसे गिराने के लिए अधिकारियों को डायनामाइट का इस्तेमाल करना पड़ा। नीरव का यह बंगला 33 हजार वर्ग फीट में बना हुआ था। जिसकी लागत लगभग 100 करोड़ रुपये है। प्रशासन का कहना है कि यह बंगला अवैध तरीके से बना है इसलिए इसे गिराया जा रहा है।

नीरव मोदी का बंगला

साल 2011 में नीरव मोदी को 376 वर्ग मीटर में इस बंगले को बनाने की इजाजत मिली थी। लेकिन उसने नियम को ताक पर रखते हुए 1081 वर्ग में इसका निर्माण करवाया। कई बेडरूम और हॉल वाले इस बंगले के फर्स्ट फ्लोर पर 1000 वर्ग फीट में फैला हुआ स्वीमिंग पूल भी है। केवल इतना ही नहीं मोदी ने इस बंगले के बाहर अवैध तरीके से एक गार्डन का निर्माण भी किया है।

गुरुवार को बंगले में छेद करके डायनामाइट लगाए गए थे। जिसे रिमोट से जोड़कर बंगले को गिरा दिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस बंगले को पीएनबी घोटाले के तहत जब्त किया था। प्रशासन ने जब इसे गिराने का फैसला किया तो ईडी ने उच्च न्यायालय में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading