MUZAFFARPUR : शराब कारोबारियों के लिये BLACK SATURDAY रहा आज का दिन, ब्रह्मपुरा व कांटी में शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : होली पर्व के मद्देनज़र तिरहुत प्रक्षेत्र के जोनल आईजी द्वारा अवैध शराब तस्करों-कारोबारियों और अवैध भण्डारण करने वालों पर नकेल कसने के साथ ही शराबबंदी कानून का प्रभावी रूप से अनुपालन कराने हेतु दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम व मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन शराब कारोबारियों और तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस टीम द्वारा हथौडी़ और पारु के बाद ब्रह्मपुरा पुलिस और काँटी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में शराब की बडी़ खेप के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के डेरा गांव इलाके में छापेमारी कर कच्ची शराब की खेप के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर जाँच पड़ताल करते हुये छापेमारी में जुटी है।

दूसरा मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र से जुडा़ है, जहाँ शराब कारोबारियों पर नकेल कसते हुये कांटी पुलिस ने ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुये एक अवैध शराब लदे वाहन को जप्त करते हुये भारी मात्रा में शराब बरामद कर लिया। कांटी थानाध्यक्ष ने इस सम्बन्ध में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मियां पकडी़ रोड के पास शराब कारोबारी शराब ठिकाने लगाने के उद्देश्य से वाहन लगाकर जमा हैं।

सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुये मियां पकडी़ रोड में घेराबंदी कर छापेमारी की गई।पुलिस को आता देख कारोबारी और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गये। छापेमारी के दौरान रोड के बगल मे हरिन्द्र पासवान की खाली पड़ी जमीन पर एक बिना नम्बर की टाटा मैजिक गाड़ी में कार्टून में रखा अवैध शराब बरामद किया गया। वाहन में पंजाब निर्मित इवनिंग मोमेंट शराब की 59 कार्टूनों में पैक 364 बोतल (523.80 लीटर) शराब बरामद हुआ। परिवहन विभाग की मदद से जप्त वाहन के इंजन और चेसिस नम्बर के आधार पर पुलिस वाहन मालिक और कारोबारी का पता करने में जुट गई है।

MUZAFFARPUR : पुलिस के “लिओ” ने किया कमाल, अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम के लिये शनिवार उपलब्धियों का दिन रहा। पिछले 12 घंटों के दौरान जहाँ पुलिस टीम ने हथौडी़ थाना के डकरमा में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, वहीं नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र पारु के चक्की सोहागपुर में भी शराब की अवैध भट्टी को ध्वस्त करते हुये नेस्तनाबूद कर दिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा है कि शराब कारोबारियों और तस्करों के खिलाफ पुलिस की ये मुहिम लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.