
PATNA (ARUN KUMAR) : बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार की जनता से अपील करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और पुलिस प्रशासन की मदद को लेकर अपने विचार और उद्गार व्यक्त किए हैं।

उन्होंने कहा है कि बिहार से अपराध की संस्कृति के समूल नाश के लिए सूबे की जनता बुद्धिजीवियों, नौजवानों से यथासंभव सहयोग की कामना करते हुए कहा की प्रदेश की जनता की सुरक्षा की जितने सिंगर बाय पुलिस की है उतनी ही आम नागरिकों की भी है। बिहार को अपराध मुक्त और नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रदेश की जनता पुलिस प्रशासन का साथ दें। उन्होंने कहा कि अपराधी अपराध कर धर्म संप्रदाय की आड़ में आश्रय तलाशते हैं और भोले भाले लोगों को अपने प्रभाव में लेकर धर्म मजहब, संगठन संप्रदाय के नाम पर समर्थन प्राप्त कर लेते हैं।

उन्हें बिहार के सभी जिलों के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि पेशेवर कुख्यात अपराधी, लुटेरे, अपहरणकर्ता, डकैत, सुपारी किलर व गलत कार्य में संलिप्त लोगों का न तो समर्थन करें ना तो संरक्षण दे। ऐसे अपराधियों को अपना रोल मॉडल, अगुआ, हीरो या नेता ना माने। डीसीपी श्री पांडे ने कहा कि अगर अपराधियों को सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा मिलनी बंद हो जाएगी तो इससे पुलिस का काम 50 प्रतिशत तक और आसान हो जाएगा।
उन्होंने प्रदेश की जनता से अपराधियों के बारे में सूचना देने हेतु सीलबंद लिफाफे में नाम पता और मोबाइल नंबर के साथ डीजीपी के नाम और पते से भेजने की बात कहते हुए कहा कि सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सूचना से संबंधित सभी पत्र मेरी खुद की निगरानी में डीजी टीम द्वारा खोला जाता है साथ ही सूचना के आधार पर त्वरित गति से कार्रवाई भी की जाएगी।

डीजीपी ने कहा कि बिहार के सभी संगठित अपराधियों की सूची बना ली गई है। जल्द ही इन सभी पर नकेल कसने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण बिना जनता के सहयोग के बिना नहीं हो सकता है। बिहार के प्रतीक जिलों के थाना में शांति समिति का गठन हो रहा है। शांति समिति में स्वच्छ छवि के सक्रिय और सामाजिक लोगों को जोडा़ जा रहा है। जो समाज में सद्भाव, शांति बनाए रखने और समाज को जोड़ने में यकीन रखते हो उनका सहयोग अपेक्षित है और अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग करना चाहते हो वह नौजवान और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग अपने नाम पता व मोबाइल नंबर के साथ संबंधित थाना में संपर्क कर सकते हैं। वरीयता के आधार पर शांति समिति का गठन किया जायेगा। डीजीपी श्री पांडे ने कहा कि त्योहारों के दौरान संप्रदायिक विवाद जोड़ों से समाज कमजोर होता है साथ ही पुलिस प्रशासन इस में उलझ जाती है। इस तरह के विवाद के दौरान समय पैसा के साथ-साथ राष्ट्र धन की भी क्षति होती है।साथ में बिहार की छवि भी खराब होती है। उन्होंने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के विवाद के दौरान बिहार वासी संयम बरतें उन्होंने कहा कि होली पर्व नजदीक है इस दौरान शराब कारोबारियों की पूरी कोशिश होगी कि अवैध शराब बिहार में पहुंचे और इससे उनकी अच्छी खासी कमाई हो सके, पर इसके लिए हमारी पुलिस पूरी तरह सतर्क है और जगह-जगह छापेमारी कर कार्रवाई कर रही है।
डीजीपी श्री पांडे ने कहा कि सिस्टम के कुछ लोग के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से गलत कार्य में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं जताया जा सकता है।

इस बारे में अगर कोई भी सूचना किसी को प्रेषित करने हो तो अभिलंब डीजे के नाम से मुझे अविलंब भेजें उस पर जांचोपरांत विधि सम्मत तत्क्षण कार्रवाई की जाएगी।
डीजीपी श्री पाण्डेय ने कहा कि इसी तरह पुलिसकर्मियों द्वारा अच्छे कार्य करने की सूचना भी दी जा सकती है, ताकि संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने की दिशा में उन्हें सम्मानित किया जा सके। उन्होंने बिहार के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि होली के दौरान उच्चकों और हुड़दंगियों पर नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही विधि व्यवस्था संधारण में बाधक बनने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही है।

डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी चिंता जताते हुये कहा कि इसका दुरूपयोग जानलेवा साबित हो सकता है।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि बिहार के 40 जिलों में साइबर सेल की स्थापना हो चुकी है जो सभी के संदेश और सूचनाओं पर नजर रख रहा है। और कोई यह न सोचें कि की वे गलत भ्रामक संदेश प्रेषित कर इससे बच सकेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोग एक दूसरे को बदनाम करते, अभद्र टिप्पणियाँ करते हैं, अफवाह फैलाते हैं और गलत सूचनाएं व संदेश प्रसारित करते हैं, उनसे सावधान रहें और सोशल मीडिया का दुरुपयोग ना करें ना ही कोई भ्रामक संदेश प्रसारित करें जिससे सामाजिक सौहार्द में व्यवधान पैदा हो।उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और सुबे की 12 करोड़ जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरे जिम्मे है और इसमें कोई समझौता नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार बनी रहे और इसमें किसी कीमत पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। सुशासन की सरकार की इस संकल्प के सपने को पूरा करने के लिए बिहार का पूरा पुलिस महकमा जी जान से जुटा है। उन्होंने सूबे के अधीनस्थ समस्त पुलिस अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे विभाग की बदनामी हो और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास डगमगाए।
MUZAFFARPUR : पुलिस के “लिओ” ने किया कमाल, अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
डीजीपी श्री पाण्डेय ने कहा कि बिहार में लगभग कुल 1418 थाने है मैं सभी थानों का थानेदार हूं और कभी भी कहीं भी पहुंच सकता हूं। यह भी जरूरी नहीं कि हर जगह मैं ही पहुंच सकूं। अत: मुख्यालय के नेतृत्व में एक डीजी टीम का गठन हो चुका है और टीम का कोई भी पदाधिकारी/सदस्य कहीं भी, कभी भी औचक निरीक्षण के लिए पहुंच सकता है। डीजीपी श्री पांडे ने बिहार के सभी पुलिसकर्मियों से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार के संकल्प और सपनों के सम्मान के साथ ही बिहार के पुलिस कप्तान की भावनाओं का सम्मान करें और बिहार की 12 करोड़ जनता को एक अपराध मुक्त और नशा मुक्त बिहार के संकल्प के साथ ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।