तमिलनाडु के कोयंबतूर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक गाड़ी के नहर में गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है।

हादसा रात के करीब डेढ़ बजे हुआ है। सभी शवों को पोल्लाची जनरल अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।