कलंक : श्रीदेवी फिल्म का हिस्सा थीं सेट पर हम उनको याद किया करते थे : माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। फिल्म ‘टोटल धमाल’ के बाद अब वह फिल्म ‘कलंक’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म मे वह अपने 22 साल पुराने को-एक्टर संजय दत्त संग नजर आएंगी। फिल्म का टीजर भी लांच हो चुका है। ऐसे में फिल्म में किए अपने किरदार पर माधुरी ने बहुत कुछ बताया है।

माधुरी ने बताया कि फिल्म में जिस किरदार के लिए उन्हें चुना गया था वह पहले श्रीदेवी के लिए लिखा गया था।लेकिन अभिनेत्री आकस्मिक मौत के चलते यह रोल माधुरी की झोली में आ गिरा। फिल्म में माधुरी का किरदार बहार बेगम का है। जब माधुरी से इस रोल की चुनौतियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर खुलकर बताया माधुरी ने बताया, ‘सबसे पहले उनके निधन की खबर हमारे लिए बहुद दुख की बात है, जब मुझे ये किरदार मिला तो यह मेरे लिए आसान नहीं था, मेरे मन में उनके प्रति बहुत सम्मान है, वह एक अच्छी अभिनेत्री और एक अच्छी इंसान भी थीं, किसी के किरदार में ढलना, वो भी तब, जब आप उसे एक अभिनेत्री के तौर पर देखते हैं, तो यह एक अलग परिदृश्य होता है क्योंकि किरदार में आप अपना इनपुट डालते हैं लेकिन वह फिल्म का हिस्सा थीं सेट पर हम उनको याद किया करते थे।’

kalank

उन्होंने आगे बताया ‘जैसे ही आप काम करना शुरू करते हैं तो आपको आगे बढ़कर अपना काम करना होता है, मैंने भी यही किया, लेकिन उन्हें याद भी किया’ ये रोल करना मेरे लिए सच में एक चुनौतीपूर्ण था।’ फिल्म का टीजर रिलीज होते ही हिट हो गया है। इस टीजर में सबके लुक सामने आए हैं। फिल्म में माधुरी के अलावा संजय दत्त, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.