जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के राह में चीन ने एक बार फिर अड़ंगा लगाए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट किया है कि कमजोर प्रधानमंत्री चीन से डरे हुए हैं। भारत के खिलाफ चीन के इस रवैये के खिलाफ उनकी मुंह से दो शब्द नहीं निकला है।
राहुल ने तंज कसा है कि यह प्रधानमंत्री की चीन के लिए कैसी ‘नमो’ डिप्लोमेसी है! चीन के प्रधानमंत्री शी जिनपिंग के गुजरात दौरे, पीएम मोदी के चीन दौरे और उनसे दिल्ली में गले मिलने पर भी राहुल गांधी ने तंज कसा है। कांग्रेस ने निशाना साधा और आरोप लगाया कि एक बार फिर से ‘‘विफल मोदी सरकार की विफल विदेश नीति’’ उजागर हुई।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘आज फिर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को चीन-पाकिस्तान गठजोड़ ने आघात पहुंचाया है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में यह एक दुखद दिन है।’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ’56 इंच वाली गले लगने की कूटनीति (हगप्लोमेसी) और झूला-झुलाने के खेल के बाद भी चीन-पाकिस्तान का जोड़ भारत को ‘लाल-आंख’ दिखा रहा है । एक बार फिर एक विफल मोदी सरकार की विफल विदेश नीति उजागर हुई।’
चीन के इस रवैये के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया नहीं आने पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर तंज कसा। उन्होंने गुरुवार सुबह 9:50 बजे एक न्यूज लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया।
