उच्चतम न्यायालय ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों मालविंदर और शिविंदर सिंह को सिंगापुर ट्रिब्यूनल के 3500 करोड़ रुपये के जुर्माने के अनुपालन के बारे में अपने सलाहकारों से परामर्श करने को कहा है।उच्चतम न्यायालय ने सिंह बंधुओं से कहा कि यह किसी के व्यक्तिगत सम्मान का सवाल नहीं है लेकिन यह देश के सम्मान के लिए सही नहीं है।

उच्चतम न्यायालय ने कहा मालविंदर, शिविदंर सिंह फार्मेसी उद्योग के जाने-माने नाम है, अच्छा नहीं लगता कि वे अदालत में पेश हो रहे हैं। उच्चतम न्यायालय ने सिंह बंधुओं से अपने सलाहकारों से परामर्श करने के बाद 28 मई को अदालत में पेश होने को कहा है। संभवत: अदालत में यह उनकी आखिरी पेशी होगी।
