चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में उस प्रस्ताव पर वीटो का इस्तेमाल करते हुए उसे टेक्निकल होल्ड पर डाल दिया जिसके जरिए जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किया जाया था। इस मामले पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशकंर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेस की।

उन्होंने कहा कि चौथी बार अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने की कोशिश की थी। यह फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन का प्रस्ताव था। यह भारत की कूटनीतिक जीत है कि जिसके लिए पहले वह पहल करता था अब अन्य देश उसका साथ दे रहे हैं।
