VAISHALI : महुआ में कैश लूट में विफल अपराधियों ने दो होमगार्ड जवानों को मा’री गो’ली, आईजी ने दिये एसआईटी गठन कर जाँच के आदेश

VAISHALI (ARUN KUMAR) : वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने शासन-प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए दिहदहाडे़ एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। कैश लू’टने आये चार अपराधियों ने दो होमगार्ड कर्मी को गो’ली मा’र दी, गो’ली लगने से एक होमगार्ड कर्मी की मौत घटनास्थल पर हो गई, वहीं दूसरे की मौत ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई।

जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग कार्यालय के एकाउटेंट (लेखापाल) के साथ दो होमगार्ड जवान एक बोलेरो से पैसा जमा कराने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा आये थे और 5,34,640 रुपये जमा कर वापस जा रहे थे। इस बीच दो बाइक सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने रुपए से भरा बक्सा लूटने का प्रयास किया, जिसका होमगार्ड जवानों ने विरोध किया। विरोध करने पर अपराधियों ने दोनो होमगार्ड जवानों को गो’ली मार दी। गो’ली दोनों जवानों को पेट में जा लगी जिससे एक होमगार्ड जवान की घटनास्थल पर ही मौ’त हो गई। इस बीच अपराधी एक बैग छीनकर फरार हो गये। अपराधियों को लगा कि वे पैसा जमा कराने पहुँचे हैं और पैसे उक्त बैग में हैं, जबकि पैसा बैंक में जमा किया जा चुका था और वे वापस लौट रहे थे।

अपराधियों की गो’ली से महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी गुंजन राय के पुत्र होमगार्ड जवान वीरेंद्र राय की मौके पर ही मौ’त हो गई जबकि महुआ थाना क्षेत्र के माधोपुर निजाम निवासी मनोज कुमार सिंह को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी गंभीर हालत देखकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान मनोज कुमार सिंह की भी मौत हो गई।

यह घटना भीड़भाड़ बाले महुआ बाजार में इलाके में घटी है। बताया जाता है कि लू’ट कांड को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने लगभग छ: राउंड फाय’रिंग की। इस पूरे घटनाक्रम की रिकाॅर्डिंग पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना लगभग चार बजे की बताई जाती है। जिस तरह भीड़ भाड़ वाले व्यस्त इलाके में अपराधियों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया है उससे यह संभावना जतायी जा रही है अपराधियों की संख्या चार से अधिक रही होगी, जो घटनास्थल के आसपास मंडरा रहे होंगे।

इस मामले में वैशाली एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा है कि पूरे मामले की जाँच की जा रहीहै। घटनास्थल के आसपास के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्दी ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है।

इधर तिरहुत प्रक्षेत्र के जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने दो होमगार्ड जवानों की हुई मौ’त मामले में संज्ञान लेते हुये वैशाली एसपी से एसआईटी टीम गठित कर त्वरित गति से अनुसंधान करते हुये अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के आदेश दिये हैं।

गौरतलब है कि वैशाली में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढा़ है, और वैशाली पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में लाचार साबित हो रही है। गत 03 फरवरी 2019 को हाजीपुर के यादव चौक स्थित ज्वेलरी शाॅप से दो करोड़ के आभूषण की लूट, 29 जनवरी 2019 को महुआ थाना के मुकुंदपुर गांव स्थित पंचमुखी चौक पर निजी बैंक भारत फाइनेंसकर्मी विकास कुमार से 2 लाख रुपये की लूट, 31 दिसम्बर 2018 को महुआ-हाजीपुर मार्ग पर कन्हौली उनताहा पुल पर महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली बेझा गांव निवासी जेनरल स्टोर व्यवसायी सतीश चौधरी से 50 हजार की लूट,

30 नवम्बर 2018 को वैशाली के पातेपूर-कटहरा ओ पी थाना के बखरीदुआ स्थित पेट्रोलपम्प पर लूट के दौरान कर्मचारी की गोली मार कर हत्या, 05 अक्टूबर 2018 को महुआ थाना क्षेत्र के परसौनिया-राजापाकर सड़क मार्ग के परसौनिया-माधोपुर गाँव स्थित बैंक ऑफ इंडिया के मिनी ब्रांच के संचालक राकेश कुमार से 70 हजार की लूट, 3 सितम्बर 2018 को महुआ-पातेपुर मार्ग स्थित तरौरा गांव के जगदम्बा किसान सेवा नामक पेट्रोल पम्प से साढे़ तीन लाख रुपये समेत एक आॅटो की लूट,

14 मई 2018 को महुआ स्थित यूनियन बैंक आॅफ इंडिया के बैजनाथपुर शाखा से दिनदहाडे़ 20 लाख रुपये की लूट, 27 मई 2018 को वैशाली से अरेराज जाने वाली मार्ग स्टेट हाइवे 74 पर रामपुरवा हनुमान मंदिर के समीप खजुरिया चौक के शुभ अलंकार ज्वेलर्स के उमेश कुमार नामक स्वर्ण व्यवसायी से 5 लाख के स्वर्णाभूषण समेत मोटरसाइकिल और मोबाईल लूट आदि इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं जो वैशाली पुलिस की चुस्ती, सतर्कता और मुस्तैदी को रेखांकित करते हैं और वैशाली पुलिस की कार्यशैली को कठघरे में खड़ा करती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading