MUZAFFARPUR : पारू व बेनीबाद में अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई, नशीली दवा और देशी-विदेशी शराब बरामद

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र हनुमान नगर गांव में बीती देर रात पुलिस ने छापेमारी कर देशी शराब बनाने की सामग्री के साथ ही भारी मात्रा में नशीली दवाईयाँ बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार गायघाट पुलिस को सूचना मिली थी हनुमान नगर गाँव निवासी मिथलेश महतो अवैध देशी शराब का कारोबार करता है। सूचना के आलोक में पुलिस टीम गठित कर मिथलेश के घर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब बनाने वाली 25 पैकेट नशीली दवा बरामद की है। छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी भागने में सफल रहा।

बेनीवाद ओपी अध्यक्ष लाल बिहारी गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मिथलेश महतो के घर देशी शराब बनाने का सिंडिकेट सक्रिय है जो अवैध शराब का कारोबार कर रहा है।
बरामद दवा को जब्त कर जांच के लिए लैब में भेजा दिया गया है। इस मामले में गायघाट थाना में कारोबारी के खिलाफ उत्पाद उलंघन मामलें में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेत्तर कारवाई में जुटी हैं। फरार कारोबारी की तलाश में गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

वहीं दूसरी ओर पारु थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिंगाही गांव में छापेमारी कर 36 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। वहीं कोइरिया जागीर गाँव स्थित बैगन की खेत में छिपा कर रखा 15 लीटर तैयार देशी शराब भी बरामद किया है। यहाँ भी शराब कारोबारी फरार होने में सफल बताया जाता है। पारु थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयासरत है और लगातार छापेमारी करने में जुटी है।

गौरतलब है कि होली पर्व और चुनाव को देखते हुये वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर जिला पुलिस अवैध शराब तस्करों और कारोबारियों पर नकेल कसने के लिये अभियान चला रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिस की सक्रियता से सफलता हासिल भी हो रही है। हाल के दिनों में प्रशासन द्वारा कई अवैध शराब की फैक्ट्रियां ध्वस्त की गई है और भारी मात्रा में शराब बरामदगी के साथ साथ कई धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading