MUZAFFARPUR : पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी ने थामा कांग्रेस का हाथ, अटकलों का बाजार गर्म

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर गहमागहमी तेज हो चुकी है. लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे विजेंद्र चौधरी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभियान समिति अध्यक्ष सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल मुख्य रूप उपस्थित रहे.

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता धर्मवीर शुक्ला ने उन्हें बधाई देते कहा की पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी हमारे साथ बिना किसी पद के, लालच के जुड़े हैं और सिर्फ इनकी एक ही मांग है कि इलाके का विकास हो और यहां के लोगों को रोज़गार हों.

पार्टी उन्हें यह विश्वास दिलाती हैं कि शहर के विकास को लेकर कांग्रेस पार्टी उनके साथ रहेगी. श्री चौधरी कद्दावर नेता होने के साथ-साथ उनका जनता के बीच उनका गहरा प्रभाव माना जाता है. उन्होंने कहा की कांग्रेस में शामिल होकर पूर्व विधायक ने संगठन को मजबूती प्रदान की है और वैश्यों में इसका एक अच्छा सन्देश जायेगा.

पार्टी द्वारा उन्हें टिकट मिलना या न मिलना ये पार्टी तय करेगी, कांग्रेस में विजेंद्र चौधरी का नाम लगभग तय माना जा रहा है.

मुजफ्फरपुर से चार बार विधायक रहे विजेंद्र चौधरी शहर से लेकर गाँव तक में बेहतर पकड़ की बदौलत जनसमर्थन हासिल है. वह अपने स्थानीय कनेक्शन के कारण कई चुनावों में अहम भूमिका निभा चूके है. विधायक रहते हुये उन्होंने शहर के नाला और सड़क निर्माण से लेकर गली-गली तक के पक्कीकरण कराने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी बदौलत वे मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे. विजेंद्र चौधरी का विधानसभा चुनाव में पुराना रिकार्ड काफी मजबूत रहा है.

विजेंद्र चौधरी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फ़ैल गयी है जिससे शहर की राजनीती गरमा गयी है. सियासत के गलियारों में चर्चा ज़ोरों पर है की मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रबल दावेदार हो सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading