राहुल गांधी से इम्प्रेस हुईं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों और अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार भी स्वरा राहुल गांधी की तारीफ कर चर्चा में हैं। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को चेन्नई में स्टेला मारिस कॉलेज की छात्राओं को संबोधित किया था।

इस दौरान राहुल गांधी छात्राओं के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए भी दिखाई दिए। जब एक छात्रा ने राहुल गांधी को सर कहकर संबोधित किया तो राहुल ने छात्रा से कहा- आप मुझे सर की जगह राहुल भी कह सकती हैं। इसके बाद छात्रा का रिएक्शन देखने लायक था।

स्वरा भास्कर भी राहुल गांधी की इस अनौपचारिक बातचीत से इतनी प्रभावित हुई कि ट्वीट करते हुए लिखा- क्लिप के अंत में छात्रा का रिएक्शन बहुत क्यूट है। ‘मुश्किल सवाल पूछिए’ इम्प्रेसिव ढंग से अंजाम दिया है राहुल गांधी।’

दरअसल राहुल वीडियो में कहते दिख रहे हैं मुझसे मुश्किल सवाल पूछिए।स्वरा के इस ट्वीट से इतना तो साफ है कि वह राहुल गांधी से काफी इंप्रेस हैं। स्वरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एयर स्ट्राइक करने पर निशाना साधा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर ताना मारते हुए लिखा था कि यह उनके अर्थात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम का हिस्सा है। क्या इस काम के लिए उन्हें अलग से नंबर भी मिलने चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading