
होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर मुजफ्फरपुर एसएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में सिकंदरपुर कुण्डल से पुलिस लाईन तक छापेमारी, दो शराब कारोबारी गिरफ्तार, अवैध शराब व ताडी़ जप्त कर की गई नष्ट…..
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : होली के दौरान शहर की विधि-व्यवस्था सामान्य रहे, शराबबंदी कानून और आदर्श आचार संहिता का अनुपालन हो, इसे लेकर शनिवार को पुलिस और पारा मिलिट्री जवानों ने संयुक्त रूप से वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शराब और शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के दौरान एसएसपी मनोज कुमार के अलावा सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, एडिशनल एसपी अभियान बिमलेश चन्द्र झा, पुलिस उपाधीक्षक नगर मुकुल रंजन, नगर थानेदार सह पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश, सिकंदरपुर ओपी प्रभारी, क्यूआरटी टीम के इन्स्पेक्टर नवीन, हैंड्लर सहित चार श्वान (डॉग) तथा 150 हथियारबंद अर्धसैनिक बल के जवान के साथ-साथ महिला और पुरुष पुलिस बल शामिल थे।

वरीय पुलिस अधीक्षक आवास से सिकंदरपुर कुण्डल और पुलिस लाइन तक समस्त कुण्डल इलाके में सघन छापेमारी सह तलाशी अभियान चलाया गया। शराब और शराब के कारोबार में लिप्त कारोबारी के साथ ताडी़ की दुकानों पर व्यापक रुप से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान शराब की डिलीवरी को जाते कुरियरमैन के रुप में दो युवकों को अवैध शराब के साथ गिरफ़्तार किया। इसके साथ ही बिना नम्बर की सात बाइक व स्कूटी को भी जब्त किया गया। अभियान में दर्जनो झोंपड़ियों से ताड़ी व अवैध शराब को भी ज़ब्त कर नष्ट कर दिया गया।

एसएसपी श्री कुमार ने कहा कि शहरवासी चैन व सुकून से मनाएँ होली हम है तैयार आपकी सेवा में। उन्होंने कहा कि जिले शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जायेगी होली, जिले के लोगों के सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशलता से मनाये जाने के बाद ही अगले दिन पुलिस विभाग द्वारा मनाई जाएगी होली। वहीं छापेमारी अभियान कारवाई पर उन्होंने कहा कि अब शहर के शराब कारोबारियों की खैर नही, शराब कारोबारियों, अराजक/असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार चलेगा। एसएसपी मनोज कुमार के अनुसार होली से पूर्व जनता के बीच विश्वास बनाये रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस को सतर्क किया गया है.

इस दौरान पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कर जिलावासियों को संदेश दिया कि शहरवासी पूरे हर्षोल्लास और स्वच्छ वातावरण में होली पर्व मनाये। इसके साथ ही हुड़दंगियों को यह भी यह संदेश दिया किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर पुलिस किसी भी हुड़दंगी को नहीं छोड़ेगी।

इसके अलावा होलिका दहन में सुरक्षा और शांति के लिए स्थानीय लोगों और विशेष कार्याधिकारी को जिम्मेदारी सौंपकर उनसे समन्वय स्थापित किया जाएगा। एसएसपी मनोज कुमार ने कहा कि होली के साथ-साथ चुनाव भी करीब है. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी.

चुनाव तक बीच-बीच में विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर शहर भर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च भी किया जाता रहेगा. होली के दौरान हुड़दंगियों से निबटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को शहरी इलाके में लगाया तैनात किया गया है. उनका काम चौक-चौराहों पर हंगामा करनेवालों पर नजर रखना है.है. हंगामा-हुड़दंग करने वाले, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों से पुलिस सख्ती से पेश आयेंगे.
