जनसहयोग से ऐतिहासिक होगी बिहार की होली, अराजक तत्व होंगे सरकारी सेवा से वंचित : डीजीपी

PATNA (ARUN KUMAR) : होली पर्व को उल्लासपूर्वक सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर बिहार पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से जहाँ बिहार के नौजवानों को एक आदर्श अभिभावक व मार्गदर्शक बनकर अच्छे और बुरे कार्य का फर्क बताया बल्कि बुरे कार्यों से उनके जीवन पर पड़ने वाले विपरित प्रभावों से भी अवगत कराया. साथ ही साथ डीजीपी ने बिहार के पुलिसकर्मियों को होली के दौरान वर्दी में 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश भी दिए. उन्होंने बिहार की आवाम से होली पर्व शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की.

रविवार दोपहर 12:00 बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार में शांति पूर्वक होली पर मनाए जाने को लेकर बिहार के नौजवानों से कहां है की होली पर्व नजदीक ही है. उन्होंने होली की अग्रिम बधाई दी और निवेदन करते हुए कहा होली दिवाली ईद आदि सभी पर्व हैं इस मौके पर खुशी आनंद व उल्लास का माहौल होना चाहिए. असामाजिक तत्व इस मौके पर अपनी दुश्मनी निकालने का भी प्रयास करते हैं वह अपने निजी स्वार्थ से वैमनस्य पैदा करने की कोशिश करते हैं किसी भी अन्य समुदाय पर उसकी इच्छा के विरुद्ध रंग डालना, अपमानित करना, अश्लील गाना बजाना, किसी महिला पर रंग डालना, छेड़खानी करना इत्यादि यह गंभीर विधि व्यवस्था की समस्या पैदा करता है, जिससे होली का रंग फीका पड़ जाता है और त्यौहार का आनंद खत्म हो जाता है.

डीजीपी श्री गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि नौजवानों में अनुभव की कमी होती है, वह काफी भावुक होते हैं. नौजवान समझ नहीं पाते कि उनके किसी कृत्य के क्या परिणाम होंगे. उनके द्वारा विधि व्यवस्था संधारण में गड़बड़ी करने से उन्हें क्या नुकसान हो सकते है और भविष्य में उन्हें इसके कितने गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

डीजीपी ने कहा कि अब बिहार पुलिस डिजिटलाईजेशन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है. सीटीएनएस के माध्यम से अब अपराधियों के सारे रिकॉर्ड डिजिटल हो रहे हैं. अगर किसी भी मामले में आपका नाम आ गया तो पूरे बिहार के सभी थानों में आपका नाम प्रदर्शित होगा और मुख्यालय द्वारा आप पर नजर रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण में या किसी भी मामूली छेड़खानी में आपका नाम गुंडा रजिस्टर, दागी रजिस्टर य सिटी पार्ट 1/2 मैं अगर दर्ज हो गया तो आपका भविष्य दांव पर लग जाएगा. किसी भी रजिस्टर में अगर आपका नाम दर्ज हो गया तो ना आप किसी भी सरकारी महकमे में योगदान करने के योग्य रहेंगे और ना ही किसी राजनीतिक पार्टी के माध्यम से चुनाव लड़ने के.

डीजीपी श्री पाण्डेय ने कहा कि पूर्व में किसी भी दागी या अपराधी नई जगह जाकर अपना चरित्र प्रमाण पत्र बनवा लिया करते थे, पर बिहार पुलिस के डिजिटलाईजेशन हो जाने के बाद यह संभव नहीं हो पायेगा. उन्होंने कहा कि एक बार दागी होने या किसी भी छोटे से अपराध में नाम आ जाने के बाद किसी सरकारी विभाग में योगदान तो क्या हथियार का लाईसेंस भी नहीं बनवा सकेंगे और ना ही किसी सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल कर सकेंगे.

डीजीपी ने बताया कि जब-जब चुनाव, त्योहार आदि आयेगा तब-तब पुलिस उन्हें तलाशेगी और त्योहारों और चुनाव के दौरान उन्हें हिरासत में रख सकती है. यह भी संभव है कि उन्हें जिलाबदर भी किया जा सकता है. इस पर सिवाय अफसोस करने के वे कुछ नहीं कर सकते हैं. उन्होंने नौजवानों के अभिभावकों से अपने बच्चों को भीड़ का हिस्सा नहीं बनने और साम्प्रदायिक तनावों और विधि व्यवस्था में बाधा न उत्त्पन्न करने हेतु समझाने की बात कही. उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को सही मार्गदर्शन देने, सांप्रदायिक तनावों में सहभागी बनने से रोकने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु प्रेरित करने की अपील की.

डीजीपी श्री पाण्डेय ने कहा की बिहार के 90% नौजवान अपने जीवन में अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं और वे इसके लिए संघर्षशील भी है. उन्होंने वैसे नौजवानों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बिहार के मान-सम्मान और गौरव के लिए अपील करते हुए कहा कि बिहार में एक ऐसा माहौल तैयार करें जिससे प्रदेश में कहीं भी होली पर्व के दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके, सूबे में कहीं कोई तनाव व्याप्त न हो सके. रंगो के त्यौहार होली से लेकर लोकसभा चुनाव तक विधि व्यवस्था संधारण में बाधा ना बने अपितु पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करें.

श्री पाण्डेय ने होली के दौरान सड़क पर उपद्रव ना करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी योजना के तहत दृढ़ पूर्ण कार्य कर रही है, इसमें बिहार की सम्मानित जनता पुलिस प्रशासन का सहयोग करें.
डीजीपी श्री पाण्डेय ने कहा कि पूर्व में जो हुआ उसे भुला दें, अब हमारा बिहार बदल रहा है और नित प्रगति की ओर अग्रसर है.
डीजीपी श्री पाण्डेय ने बिहार की जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि बिहार में एक ऐसा माहौल बनाए जिसमें अपराधी आम जनता से खौफ खाए और अपराध की संस्कृति की समाप्ति हो सके साथ ही अपराधियों का पूर्ण रूपेण सामाजिक बहिष्कार करें.
डीजीपी श्री पाण्डेय ने कहा कि एक नए बिहार निर्माण के तहत ऐसे माहौल का निर्माण कर रहे हैं जिसे पूरी दुनिया देखे और बिहार का नाम रौशन हो सके जिससे बिहार गौरवान्वकार्रवाई
बिहार पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय ने सुबे के समस्त पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट रुप से सख्त लहजे में कहा कि अक्सर यह देखा जाता हो कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित हो जाते हैं या हाजिरी बनाकर चले जाते हैं. होली पर्व के दौरान प्रतिनियुक्त बिहार के एक भी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर कहीं नहीं जायेंगे.

प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों की हर 2-2 घंटों पर हाजिरी बनाई जायेगी. होली के दौरान सिपाही से लेकर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), पुलिस अधीक्षक/वरीय पुलिस अधीक्षक(एसपी/एसएसपी), पुलिस उप महानिरीक्षक(डीआईजी) से लेकर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) तक सभी वर्दी में रहेंगे और 24 घंट ड्यूटी मैं प्रतिनियुक्त रहेंगे. दोषी पाये जाने पर संबंधित पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. डीजीपी श्री पाण्डेय ने कहा कि यह जनता का पर्व है, बिहारवासियों के सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण होली मनाये जाने के बाद ही पुलिस विभाग होली मनायेगा. सर्वप्रथम जनता की होली शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो जाये फिर हमारी होली मनेगी. इस वर्ष जनसहयोग से ऐसी होली मनेगी जो ऐतिहासिक होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.