रक्षामंत्री ने बंगाल की मुख्यमंत्री पर एयर स्ट्राइक को लेकर सवाल खड़े करने को लेकर हमला बोला, जानें क्या कहा…

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट पर की गई एयर स्ट्राइक को लेकर सवाल खड़े करने को लेकर हमला बोला है। रविवार को रक्षामंत्री ने कहा कि तृणमूल सुप्रीमो और उनकी पार्टी भारत के साथ खड़ी है या फिर हमारे दुश्मनों की मदद कर रही है।

एक बातचीत में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं सीतारमण ने 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा, “उसके बाद हमने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के तहत बालाकोट पर हमला किया लेकिन वह हमसे इसका सबूत मांगने लगे। उसी राज्य से जहां भारत में राष्ट्रवाद का पूरा आंदोलन शुरू हुआ था।”

रक्षा मंत्री ने कहा, “क्या वे भारत और राष्ट्रवादी भारतीयों के साथ हैं या आप हमारे दुश्मनों की मदद कर रहे हैं? क्या आप उनके तर्कों का समर्थन कर रहे हैं? मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये लोग बंगाल से हैं।”

रक्षामंत्री ने कहा, “क्या वह भारत के साथ हैं या फिर आप हमारे दुश्मनों की मदद कर रहे हैं? क्या आप उनके तर्कों का समर्थन करते हैं? मुझे विश्वास नहीं होता कि यह लोग बंगाल से हैं? यह बंगाल आज पाकिस्तान के पक्ष में बोलता है। अविश्वसनीय।”

भाजपा नेता सीतारमण कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। इस कार्यक्रम का विषय था, ‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना, और पश्चिम बंगाल और उत्तरपूर्व पर दृष्टिकोण।’

 

उन्होंने तृणमूल पर आरोप लगाते हुए कहा, वह “उस पाकिस्तान की मदद कर रहा है जिसने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में बंगाली भाषी लोगों का दमन किया।”

सीतारमण ने पूछा, “आज बंगाल डरा हुआ क्यों है? यहां से कोई शख्स कैसे राष्ट्रवाद और देशभक्ति को लेकर सवाल खड़े कर सकता है?”

सीतारमण ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘दीदी’ (ममता बनर्जी) भारत सरकार के खिलाफ असहयोग कर रही हैं जैसे महात्मा गांधी के नेतृत्व में ब्रिटिश शासन के खिलाफ असहयोग आंदोलन चलाया गया था।

“हमारी अपनी सरकार के खिलाफ? यह किस तरह की राजनीति है? क्या बंगाल वोट देकर प्रतिनिधियों को संसद नहीं भेजता है?”

सीतारमण ने कहा कि बनर्जी के मुख्यमंत्री काल के दौरान बंगाल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। उन्होंने पूछा, “यह 34 सालों के कम्युनिस्ट शासन का केवल एक बुरा क्लोन है। क्या आपने क्लोन हासिल करने के लिए वोट दिया था, जो आम लोगों के हितों के खिलाफ काम कर रहा है?”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading