बेगूसराय से जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व नेता कन्हैया कुमार के भाकपा उम्मीदवार होने की संभावना

भाजपा ने बिहार में गठबंधन के सहयोगियों के साथ रविवार को सीट बंटवारे का एलान कर दिया। भाजपा 17, जेडीयू 17 और लोजपा के हिस्से में 6 सीट आई हैं। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस ने सीट बंटवारे का एलान किया। भाजपा ने अपने दो बड़े नेताओं गिरिराज सिंह और शाहनवाज की सीट सहयोगियों को दे दी हैं। गिरिराज सिंह की नवादा सीट लोजपा के खाते में आई है।

नवादा सीट लोजपा को मिलने के बाद गिरिराज सिंह की बेगूसराय से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। बेगूसराय से ही जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व नेता कन्हैया कुमार के भाकपा उम्मीदवार होने की संभावना है। अगर गिरिराज और कन्हैया आमने-सामने होंगे तो बेगूसराय सीट पर मुकाबला रोचक होगा। इसके अलावा गठबंधन में तय किया गया है कि रामविलास पासवान को असम से राज्यसभा भेजा जाएगा।

गिरिराज सिंह, कन्हैया कुमार (फाइल फोटो)

भाजपा: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, प्रह्लादपुर, सारण, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, उजियारपुर, सासाराम और औरंगाबाद

जेडीयू: बाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, झंझारपुर, काराकाज, गया और जहांनाबाद

लोजपा: हाजीपुर, नवादा, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली और जमुई

बता दें कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए खासकर पहले चरण के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को लंबी चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading