गिरिराज सिंह ने नवादा सीट लोजपा के खाते में जाने पर नाराजगी जाहिर की, कहा-मुझे किया था वादा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नवादा सीट लोजपा के खाते में जाने पर नाराजगी जाहिर की है। गिरिराज ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मैं इसपर ज्यादा नहीं कह सकता, सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष कुछ कह सकते हैं क्योंकि वो अंतिम पल तक कहते रहे कि आप जहां से चाहोगे वहां से चुनाव लड़ सकोगे।

गिरिराज सिंह ने आगे नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बोल सकता लेकिन मैंने प्रदेश अध्यक्ष से इतना जरूर कहा था कि अगर मैं लोकसभा चुनाव लड़ूगा तो नवादा से ही लड़ूगा। रविवार को भाजपा ने बिहार में गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे का एलान कर दिया था। सीट बंटवारे में भाजपा 17, जेडीयू 17 और लोजपा के हिस्से में 6 सीट आई हैं।

बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस ने सीट बंटवारे का एलान किया। गठबंधन में तय किया गया है कि रामविलास पासवान को असम से राज्यसभा भेजा जाएगा।

बिहार में भाजपा पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, प्रह्लादपुर, सारण, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद से चुनाव लड़ेगी।जबकि, जेडीयू बाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, काराकाज और जहांनाबाद से चुनाव लड़ेगी । लोजपा के खाते में हाजीपुर, नवादा, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली और जमुई की सीट आई हैं। इस बार गिरिराज सिंह की नवादा सीट लोजपा के खाते में गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading