मुजफ्फरपुर: AC कोच से स्टेशन मास्टर मोबाइल चुराते रंगे हाथ धराया, गिरफ्तार..!!

मुजफ्फरपुर : रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात शख्स को रंगे हाथ मोबाइल चुराते किया गया गिरफ्तार। आरोपी स्टेशन मास्टर “राकेश कुमार” दिल्ली से आ रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल चुरा लिया और उसे टॉयलेट में जा कर छुपा दिया। उसकी इस करतूत को कोच में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने देख लिया और शोर मचा दिया जिसके बाद मामले का खुलासा हो गया।



यात्रियों ने इसकी सूचना टीटीई को दी। सूचना मिलने के बाद टीटीई “अशोक कुमार” ने मौके पर पहुँच स्टेशन मास्टर को पकड़ जीआरपी को सौंपा। आपको बता दे की वो पूर्व में भी ड्यूटी के दौरान शराब पीते वक्त पकड़ा गया था और सस्पेंड भी हो चुका है।

Input: N4N

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.