
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर रेल एसपी अशोक कुमार सिंह के द्वारा रेल पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में इलाके के गरीब बच्चों के साथ आज रंगों के त्योहार होली मनाया. उन्होंने कहा कि होली पर्व सद्भावना का त्योहार है.

रंग बिरंगे रंगों के त्योहार होली की पूर्व संध्या पर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर रेल एसपी अशोक कुमार सिंह, जीआरपी प्रभारी अच्छेलाल सिंह यादव और आरपीएफ के अधिकारियों और रेल पुलिस ने गरीब बच्चों के साथ रंग गुलाल लगाकर होली के त्योहार का आनंद लिया.
इस दौरान रेल एसपी ने बताया कि होली का त्योहार प्रेम और आपसी सहयोग और सद्भावना का त्योहार है ऐसे में सुरक्षित होली सभी के साथ मनाया जाना चाहिए.

रेल एसपी ने वंचित गरीब बच्चों के बीच उपहार स्वरुप रंग गुलाल के साथ पिचकारी भेंट कर शिक्षा के महत्व के बारे में जागरुक करते हुए बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया. होली रंगों व हंसी खुशी का त्योहार है, और इसी का परिचय देते हुए रेल एसपी ने बच्चों के बीच प्यार बांटा.
