MUZAFFARPUR : पुलिस की सक्रियता से 126 लीटर शराब बरामद, 4 कारोबारी गिरफ्तार

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिला प्रशासन की सक्रियता से अवैध शराब कारोबारियों द्वारा होली की पूर्व संध्या पर शराब खपाने की नीयत से भंडारण किये गये अवैध शराब को जप्त कर लिया. बुधवार को पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों छापेमारी इसे विफल कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश के आधार पर होली के मौके पर जिले के साहेबगंज, कथैया सहित आधा दर्जन से अधिक थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कई स्थान से 60 लीटर अवैध विदेशी शराब, 66 लीटर देशी शराब, ड्रमों में रखे लगभग 2100 लीटर देशी शराब का घोल, 2 मोटरसाइकिल सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार चारों व्यक्तियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

वहीं समस्त शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शराबियों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत ब्रेथ अनालाईजर से जांच की गई जिसमें दर्जनों व्यक्तियों को हिरासत में लिये जाने की सूचना है. जिला पुलिस द्वारा देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों में सघन तलाशी व जांच अभियान चलाया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.