बाइकर्स गैंग ने फर्नीचर व्यवसायी चांदनी चौक पर मारी गोली

मुजफ्फरपुर. चांदनी चौक के निकट रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने चंद्रलोक चौक के फर्नीचर व्यवसायी उमर खान को गोली मार दी। पीछे से पीठ में लगी गोली पेट में फंसी हुई है। परिजनों ने उन्हें एसकेएमसीएच के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वह बेटी के रिश्ते के सिलसिले में पठान टोली आए थे। वहां से लौटने के क्रम में उन्हें गोली मारी गई। बाइक सवार बदमाश गोली मारने के बाद बैरिया की ओर भाग निकले। व्यवसायी को पहले से रंगदारी के लिए धमकी मिलने की बात भी सामने आ रही है।
हालांकि, पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस पारिवारिक दुश्मनी में गोली मारे जाने की आशंका जता रही है। ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बात की।

उमर खान मूल रूप से मोतिहारी के चकिया थाने के मधुबन के निवासी हैं। वह परिवार के साथ मिठनपुरा चौक के पास रहते हैं। उनके साथ बाइक पर उनके मित्र गाजी खान भी थे। उन्होंने बताया कि पठान टोली से निकलने के बाद एक दवा दुकान पर गए।

वहां से चांदनी चौक की ओर मुड़े। इसी क्रम में पीछे से गोली चलने की आवाज आई। बाइक पर पीछे बैठे उमर खान पीछे से चिल्लाए। कहा- हमरा गोली मार दे लौ। इसके बाद गाजी खान ने बाइक रोकी तब तक उमर खान खून से लथपथ होकर बेहोश होने लगे। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से गाजी खान आईटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

फर्नीचर व्यवसायी को पुरानी रंजिश में गोली मारने की आशंका है। घायल का इलाज चल रहा है। परिजन के बयान के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार, एसएसपी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading