भागलपुर. भागलपुर जिले के पीरपैंती के ईशीपुर थाना क्षेत्र के बेल टिकरी गांव में रविवार दोपहर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस के तीन जवान ग्राहक बनकर गांव पहुंचे। सेक्स वर्कर की मांग की। रैकेट संचालिका ने वर्कर की उम्र पूछी।
तीनों जवानों ने संचालिका को बातों में उलझाए रखा। इसी बीच डीएसपी की अगुवाई में पुलिस टीम धावा बोला और 4 घरों से 6 रैकेट संचालिका और 3 दलाल और 6 ग्राहकों को पकड़ लिया। एक संचालिका ने कट्टा लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर उसे भी पकड़ लिया। कई सेक्स वर्करों की कम उम्र देख चेतावनी दे पुलिस ने छोड़ भी दिया।
बेल टिकरी गांव में शराब, शबाब और अवैध हथियारों का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा था। यहां बिहार-झारखंड के बदमाश शरण लेकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, ईशीपुर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। एसएसपी आशीष भारती के इसकी समीक्षा की तो पता चला, प्यालापुर पंचायत के बेलटिकरी गांव में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। बिहार-झारखंड के बदमाश यहां शराब और शबाब में डूबे रहते हैं और वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाई और सेक्स रैकेट को पकड़ा।
चार दिन पहले डीएसपी ने रेकी कर ऑपरेशन को दिया अंजाम
चार दिन पूर्व डीएसपी दिलनवाज अहमद ने सादे लिबास में गांव की रेकी की। रविवार को डीएसपी की अगुवाई में तीन थानों की पुलिस ने कार्रवाई की। इशीपुर, एकचारी और शिवनारायणपुर थानेदार के साथ महिला एएसआई विद्या सिंह समेत बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों ने धावा बोला। पुलिस को देखते ही कई सेक्स वर्कर और ग्राहक पीछे के गेट से फरार हो गए।
बंगाल-झारखंड से लाता था लड़कियां
डीएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया, विशाल गांव का दलाल दिनेश मंडल बंगाल-झारखंड से लड़कियां लेकर आता था। सेक्स रैकेट चलाने वाले घरों में संचालिकाओं के हवाले कर देता था। यहां देह के साथ अवैध शराब और हथियारों का भी कारोबार चल रहा था। दलाली के धंधे में विशाल गांव के मिथुन कुमार और अंकेश कुमार भी था। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।