
SITAMARHI (ARUN KUMAR) : जिले में एक बार फिर कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर अप’राधियों ने लू’ट के दौरान ह’त्या की वारदात को अंजाम दिया है. मामला सीतामढ़ी जिले के रीगा-मेजरगंज पथ का है. जहां दिनदहाड़े भारत फाइनेंस के कर्मी को गो’ली मार दी गयी है. रीगा थाना के बभनगामा पथ पर गणेशपुर गाँव के पास बाइक सवार तीन अप’राधियों ने ओवरटेक कर स्कॉर्पियो सवार भारत फाइनेंस कर्मी के दो ब्रांच मैनेजर पर गो’लीबारी कर 6 लाख रुपये लू’ट लिए. दोनों ब्रांच मैनेजर की पहचान मोतीपुर निवासी रीगा ब्रांच मैनेजर राजकुमार मालाकार और सीतामढ़ी ब्रांच मैनेजर समस्तीपुर निवासी वीरेंद्र कुमार के रूप में की गई है. जख्मी राजकुमार मालाकार की इलाज के दौरान मृ’त्यु हो गयी, वहीं गंभीर रूप से घा’यल सीतामढ़ी ब्रांच मैनेजर वीरेंद्र कुमार को इ’लाज हेतु एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया.


विदित हो कि सीतामढ़ी के रून्नी सैदपुर के एनएच-22 स्थित प्रेमनगर सुहई में बुधवार 20 फ़रवरी को पत्नी के साथ सीतामढ़ी से बाइक से लौटने के क्रम में औराई थाना क्षेत्र के जीवजोर निवासी राकेश साह की बाइक सवार तीन अप’राधियों ने लू’ट के दौरान गो’ली मार ह’त्या कर दी और बाइक और कुछ राशि लू’टकर फरार हो गए थे. मामले को गंभीरता से लेते हुए अगले ही दिन गुरुवार 21 फ़रवरी को तिरहुत प्रक्षेत्र के जोनल आईजी ने रुन्नी सैदपुर थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी कर ससपेंड कर दिया था. वहीं सभी थानाध्यक्षों द्वारा थाना क्षेत्रो के स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे सहित सभी महत्वपूर्ण सड़कों पर सघन गश्ती, विशेषकर संध्या व रात्रि गश्ती साथ ही नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया था. उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की रात्रि गश्ती समेत थाना का भी औचक निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने वाले सम्बंधित पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की भी बात कही थी.
