राज्यसभा सांसद डाॅ. सीपी ठाकुर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने बैठे पर

गया. भारत बंद के दौरान गया के बेलागंज में हुई पुलिस लाठीचार्ज की घटना के विरोध में भाजपा नेता सह राज्यसभा सांसद डाॅ. सीपी ठाकुर के नेतृत्व में गया के गांधी मैदान के समीप रविवार को महाधरना का आयोजन किया गया। उनके साथ लोजपा के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, पूर्व कांग्रेसी नेता रामजतन सिन्हा, भाजपा से निष्कासित सुधीर शर्मा समेत हजारों युवा एवं अन्य नेता भी शामिल हुए।

महाधरना को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि बेलागंज में पुलिस ने अधिकारियों के इशारे पर लोगों के घरों में जबरन घुसकर महिलाओं और बच्चों को जाति पूछकर पिटाई की, यह असहनीय है। सवर्ण समाज का नारा नहीं लगाएं, सामान्य समाज का नारा बुलंद कर एकजुटता दिखाएं।

उन्होंने कहा कि हम इंसाफ के खातिर पार्टी और पद दोनों छोड़ने को तैयार हैं। इस मुद्दे पर राज्य के मुखिया से हम मिलने नहीं गए, सीएम को हमसे मिलना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि देश में गरीब सवर्णों को भी आरक्षण मिलना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर व्यापक आंदोलन की जरूरत है। सवर्णों को लोग बुद्धिमान समझते है, तो बुद्धिमानी से ही यह संघर्ष जारी रखना होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading