मुज़फ्फरपुर : चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने बताया कि संस्था की ओर से लगातार 4 सालों से सनातन समाज के बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया जा रहा है । इस साल भी 501 के बच्चों को यज्ञोपवीत संस्कार कराने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि सनातन समाज में यज्ञोपवीत संस्कार का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए अपने बच्चों को संस्कार अवश्य कराएं। संस्कार महोत्सव के संयोजक पंडित शंभू नाथ चौबे ने बताया कि महोत्सव के लिए अलग-अलग समिति बनाई गई है पूरे उत्तर बिहार में संपर्क अभियान चल रहा है । शिक्षाविद प्रोफेसर एस के पाठक के संपादन में संस्कार स्मारिका का प्रकाशन किया जायेगा। उन्होंने सनातन समाज के लोगों से अपील किया कि वे अपने बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार अवश्य कराएं।

9 मई को होने वाले संस्कार में मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के सभी जिलों से बरुआ भाग लेंगे । आयोजन के लिए अलग-अलग समिति बनाई गई है । महोत्सव को लेकर रविवार को चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के बावन बीघा स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राजनीतिक सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। 51 आचार्यों के द्वारा बच्चों को यज्ञोपवीत धारण कराया जाएगा। संस्कार महोत्सव को लेकर लोगों के बीच जागरूकता के लिए टीम का गठन किया गया।

यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव में शामिल होने वाले बरुआ के अभिभावकों के ठहरने भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से सोसाइटी के राम जी झा, प्रोफेसर एस के पाठक अखिलेश्वर नारायण त्रिवेदी उर्फ मनमन त्रिवेदी, इंद्रकांत ठाकुर, इंद्रकांत झा, अभय चौधरी, नवीन कुमार झा, स्नेह कुमार उर्फ पिकु झा, अजयानंद झा, कुंदन तिवारी, मुन्ना रफी, पंडित हरिशंकर पाठक, हिमांशु पाठक उर्फ शिबू पाठक प्रवीण कुमार झा उर्फ पप्पू झा, मुन्ना तिवारी, मनोज कुमार झा, मुकेश मिश्रा, निर्मल मिश्रा, मनोज कुमार ठाकुर, भुनेश्वर झा आदि शामिल हुए।