राजधानी पटना से सटे दानापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां रविवार की बीती रात बेखौफ अपराधियों ने दो घरों में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना के बाद से लोगों में दहशत व पुलिस के प्रति जबरदस्त आक्रोश है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दानापुर के शाहपुर थानांतर्गत मठियापुर मठ के दिलेश्वर राय और संजीत राय के घर में बीती रात 10 की संख्या में रहे डकैतों ने प्रवेश किया. घर में घुसते ही डैकतों ने सभी के साथ मारपीट प्रारंभ कर दिया और दोनों घरों से आवास योजना के तहत मिले 50-50 हजार रूपये कैश समेत तीन लाख के सोने के जेवर लूट लिए. करीब एक घंटे तक घर में उत्पात मचाने के बाद डैकत आसानी से चलते बने.
डकैतों के जाने के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को इनफार्मेशन दिया गया.

घटना की सूचना मिलने पर पुलीस घटना स्थल पर पहुँच मामले की जाँच में जुट गई है. इस मामले में पुलिस के अनुसार चड्डी गिरोह का हाथ नजर आ रहा हो. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.